फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंगों के कूच से दून में तनाव: हाई अलर्ट पर पुलिस महकमा; देर रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, मची अफरा-तफरी

Fri, 26 Jun 2026 03:15 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Nihang Sikh Dispute: निहंगों का एक जत्था कुल्हाल बैरियर पार कर देहरादून की ओर बढ़ रहा है। इस सूचना के फैलते ही प्रेमनगर, सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
1 of 6
निहंगों के दून कूच के बाद तनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निहंगों के दून की ओर कूच करने और कुल्हाल बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की सूचना से बृहस्पतिवार को देहरादून में भारी तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर आ गया। डीएम आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल प्रेमनगर क्षेत्र पहुंच गया।

बताया गया कि निहंगों का एक जत्था कुल्हाल बैरियर पार कर देहरादून की ओर बढ़ रहा है। इस सूचना के फैलते ही प्रेमनगर, सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल प्रेमनगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच भी शुरू कर दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने निहंगों के संभावित मार्गों और उनके ठहराव स्थलों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया।

बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग: तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं; सड़कों पर उतरी फोर्स

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब दो घंटे तक प्रेमनगर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान स्थानीय लोग भी घटनाक्रम को लेकर चिंतित नजर आए। हालांकि बाद में पुलिस को स्पष्ट जानकारी मिलने पर स्थिति सामान्य होने लगी। निहंगों के दून में प्रवेश और किसी तरह की अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस बल ने क्षेत्र में गश्त जारी रखी और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 6
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल प्रेमनगर से लौट गया लेकिन पूरे शहर में पुसिल हाईअलर्ट पर है।  वहीं, निहंगों के दून की ओर बढ़ने की सूचना के बाद प्रेमनगर क्षेत्र में शुक्रवार को करीब दो घंटे तक बेहद तनावपूर्ण हालात रहे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की आवाजाही से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रेमनगर चौक पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और सिख समुदाय के लोग एकत्र हो गए।

4 of 6
निहंगों के दून कूच के बाद तनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निहंगों के आगमन और पुलिस की कार्रवाई की आशंका पर प्रेमनगर चौक, मुख्य बाजार और आसपास के मार्गों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर चौक और मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस कर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती, वाहनों की जांच और अधिकारियों की लगातार बैठकों को देखकर लोग किसी बड़ी घटना की आशंका जताने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
निहंगों के पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्होंने प्रेमनगर हाईवे पर एक साथ इतना बड़ा पुलिस जमावड़ा पहले कभी नहीं देखा। लोगों ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियानों के दौरान भी इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था। पुलिस की मौजूदगी और तनावपूर्ण माहौल के कारण दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में भी बेचैनी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहर में घुसे निहंगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य मार्ग से गुजरने वाला हर व्यक्ति चौक पर जुटी भीड़ और पुलिस की गतिविधियों को देखकर वहीं रुक गया। कुछ ही देर में सड़क किनारे लोगों की कतार लग गई। लोग एक-दूसरे से घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे और सोशल मीडिया पर चल रही सूचनाओं की पुष्टि करने का प्रयास करते नजर आए। करीब दो घंटे तक प्रेमनगर में सांसें थमी रहीं। बाद में स्थिति सामान्य होने पर पुलिस बल धीरे-धीरे वापस लौटा। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें