रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी अब टैरिफ प्राइस वॉर में कूद चुकी हैं। लेकिन कंपनियों के बीच शुरू हुआ ये प्राइस वॉर ग्राहकों को फायदा पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
jio
रिलायंस जियो 399 रुपए वाले प्लान में तीन महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दे रहा है। इसकी वैधता भी 84 दिनों की होगी। 309 रुपए के प्लान में 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 56 जीबी डाटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
Jio
जियो के 349 रुपए के प्लान में 56 दिनों के लिए लोकल एसटीडी रोमिंग सभी ऑपरेटरों पर अनलिमिटेड कॉल, 10+10 जीबी डाटा के साथ सभी ऑपरेटरों पर लोकल एसटीडी रोमिंग मैसेज फ्री में दिए जा रहे हैं।
4 of 7
Idea 4G
आइडिया के 453 रुपए के प्लान में रोजाना 1 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के सुविधा दी जा रही है। यूजर्स को हर दिन 300 मिनट और हफ्ते में 1200 मिनट भी दिए जाएंगे। इससे ज्यादा कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट देने होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Vodafone
वोडाफोन के 445 रुपए के प्लान की वैधता 84 दिनों की है। यह ऑफर विशेष रूप से छात्रों के लिए है। जिसमें स्टूडेंट्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत 1 जीबी 3जी/4जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। यानि यूजर्स को 84 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही डिस्काउंट कूपन और मैसेंजर बैग भी फ्री दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
Vodafone
वोडाफोन का यह प्लान केवल दिल्ली-एनसीआर के नए यूजर्स (स्टूडेंट्स) के लिए ही पेश किया गया है। इसकी कीमत 445 रुपए है। 445 रुपए के पहले रिचार्ज के बाद स्टूडेंट्स को दूसरा रिचार्ज 352 रुपए का कराना होगा। 352 रुपए के प्लान में भी स्टूडेंट्स को 445 रुपए वाले फायदे मिलेंगे।
एयरटेल के 399 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 4जी 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता 84 दिन है। डाटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स भी हैं। इसके साथ ही 349 वाले प्लान में 28 दिन के लिए एक जीबी डाटा हर दिन, अनलिमिटेड कॉल दी जा रही है।