नई टिहरी में सुवाखोली-नगुण-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर भवान में एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
taxi accident
- फोटो : AmarUjala
घायलों को थत्यूड़ सीएचसी और मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद कई घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
taxi accident
- फोटो : AmarUjala
देहरादून से एक टैक्सी बुधवार सुबह 11 सवारियों को लेकर उत्तरकाशी जा रही थी। शाम तीन बजे भवान में डोलसी के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।
4 of 5
taxi accident
- फोटो : AmarUjala
थत्यूड़ थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने बताया घायल चार लोगों को 108 सेवा से थत्यूड़ सीएचसी भेजा गया, जबकि अन्य पांच घायलों को निजी वाहन से मसूरी अस्पताल भेजा गया।
उन्होंने बताया कि टैक्सी में सवार राजेश (45) पुत्र सीताराम निवासी बीरपुर डुंडा उत्तरकाशी और सुमन (22) पुत्र गुलजारी निवासी रमोली कोटधार उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव थत्यूड़ अस्पताल में रखे गए हैं। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।