आधार कार्ड बनवाने के बाद इसमें गलती सुधार करने वालों के लिए बुरी खबर है। अब अापको यहां भी टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
2 of 7
आधार कार्ड
आधार कार्ड में नाम या कोई और करेक्शन करने वालों को अब जीएसटी देना होगा। जी हां, सरकार ने आधार अपडेशन को सर्विस के दायरे में मानते हुए इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया मुफ्त है। यूनिक आइटेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया(यूआईडीएआई) ने आधार में डिटेल अपडेट कराने की प्रक्रिया महंगी कर दी है।
4 of 7
GST
अभी तक इसमें 25 रुपये का खर्च आता था लेकिन अब इसके लिए 30 रुपये खर्च करने होंगे। जीएसटी के 18 प्रतिशत के करीब पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
आधार कार्ड
दूसरी ओर, यूआईडीएआई का कहना है कि अगर देशभर में इससे अधिक कोई शुल्क वसूलता है तो उसकी शिकातय भी कर सकते हैं। आधार सेंटर का पूरा नाम, पता, एनरोलमेंट करने वाले एजेंट का नाम और ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर यूआईडीएआई को उपलब्ध करा दें। यूआईडीएआई की ओर से सीधे एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
आधार कार्ड
आधार कार्ड का प्रिंट निकलवाने के लिए अब 20 रुपये खर्च करने होंगे जबकि ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट निकलवाने के लिए 10 रुपये देने होंगे। हालांकि बच्चों की बायोमीट्रिक डिटेल अपडेट कराने का कोई खर्च नहीं है।
आपको बता दें कि छोटे बच्चों का आधार कार्ड माता-पिता के फिंगर प्रिंट से बनता है। उनके बड़े होने के बाद वह अपने फिंगर प्रिंट से मुफ्त में आधार अपडेट करा सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन आधार अपडेट करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।