फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: पौड़ी में हादसे का शिकार हुई टवेरा कार, तीन की मौत एक घायल

Wed, 22 Mar 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
tavera accident - फोटो : amar ujala
सफर में ड्राइवर को झपकी आ जाने से एक टवेरा कार संख्या यूपी 14 बीटी 4602 हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
tavera accident
कोटद्वार रोड पर परसुंडाखाल स्थित गांव गाडका महरगांव के नजदीक ही टवेरा वाहन खाई में गिरने से हरीश चंद्र जुगरान (68), बीना जुगरान (55) निवासी निकट डीएवी स्कूल माल रोड पौड़ी और ड्राइवर जगजीत सिंह निवासी लक्ष्मी नगर शक्करपुर दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
tavera accident
हादसे में घायल अनुज जुगरान को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेस में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ। दिल्ली में बेटी की शादी संपन्न करवाने के लिए हरीश चंद्र जुगरान पत्नी बीना जुगरान के साथ गए थे।

 

4 of 5
उनका बेटा अनुज जुगरान नेवी में नौकरी करते हैं, तथा वह भी बहन की शादी में दिल्ली पहुंचे हुए थे। जानकारी के मुताबिक शादी 16 मार्च को संपन्न होने के बाद बीते मंगलवार रात्रि पौने 10 बजे वह दिल्ली से पौड़ी के लिए परिवार के साथ निकल पड़े। बताया गया सतपुली से पौड़ी की तरफ एक दुकान में सभी ने चाय भी पी और थोड़ा आराम किया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे परसुंडाखाल के नजदीक वाहन गाडकामहरगांव के पास पहुंचा तो अचानक वाहन पलट गया। वाहन करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident - फोटो : graphic
घायल अनुज जुगरान ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ रही थी, जिसके चलते उन्होंने सतपुली में थोड़ा आराम भी किया था। अनुज ने बताया कि सतपुली में ड्राइवर से कहा भी था कि वाहन वह चला लेंगे, लेकिन ड्राइवर नहीं माना। हादसे वाली जगह पर भी ड्राइवर को थोड़ी नींद की झपकी आई, जिसके कारण हादसा हो गया। घायल ने बताया कि उनकी पोस्टिंग कोच्चि में है, और अब उनका तबादला बिशाखाट्टनम हो चुका है। वह 6 मार्च को शादी समारोह में दिल्ली ही पहुंचे थे, जबकि 28 मार्च को उनकी फ्लाइट थी। मां व पिता को छोडने के लिए पौड़ी आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें