बेयर ग्रिल्स की यह रेस एमेजॉन प्राइम वीडियो पर दस एपिसोड में दिखाई जाएगी। जिसके लिए ताशी-नुंग्शी ने दो महीने तक गोवा के समुद्र और जंगलों में प्रशिक्षण हासिल किया है। देहरादून के जोहड़ी गांव निवासी मलिक परिवार की जुड़वां बेटियां दुनिया की सात पर्वत चोटियां, साउथ पोल, नॉर्थ पोल फतह कर चुकी हैं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।