फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव ने गुरु द्रोणाचार्य को यहीं बनाया था महान धनुर्धर, जानिए रोचक कथा

Tue, 11 Jul 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
demo pic
देहरादून में स्थित एक मंदिर महाभारत काल से भी जुड़ा है। जब महाभारत के सबसे पराक्रमी योद्घा को खुद भगवान शिव ने धनुर्धर विद्या सिखाई थी। पढ़ें, पूरी कथा...
विज्ञापन

2 of 6
tapkeshwar temple
देहरादून मुख्य शहर से महज सात किमी दूर गढ़ी कैंट क्षेत्र में बने टपकेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्त दर्शन करने आते हैं। खासकर इस बार सावन पर भक्तों का यहां विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ आदिकाल में यहां देवताओं की प्रार्थना से प्रसन्न होकर देवेश्वर के रूप में उन्हें न सिर्फ दर्शन देते थे, बल्कि उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते थे। इस तपस्थली को ऋषि-मुनियों ने अपना वास बनाया और भोले शंकर के लिए तप किया। 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
यह मंदिर महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि आचार्य द्रोण को इसी स्थान पर भगवना शंकर की कृपा प्राप्त हुई। उन्हें महादेव ने यहां अस्त्र-शस्त्र और पूर्ण धनुर्विद्या का ज्ञान स्वयं दिया। 

4 of 6
tapkeshwar temple
ऐसी अनेकों मान्यताएं भगवान टपकेश्वर के इस स्थान से जुड़ी हैं, जो अद्भुत हैं अलौकिक हैं। द्रोणपुत्र अश्वत्थामा की जन्मस्थली और तपस्थली भी यही मंदिर है। जहां आचार्य द्रोण और उनकी पत्नी कृपि की पूजा अर्चना से खुश होकर शिव ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
tapkeshwar temple
इसके बाद उनके यहां अश्वत्थामा का जन्म हुआ। मान्यता ये भी है कि अश्वत्थामा की दूध पीने की इच्छा और उनकी माता कृपि से उनकी इच्छा की पूर्ति न होने पर जब अश्वत्थामा ने घोर तप किया तब भगवान भोलेनाथ ने उन्हें वरदान के रूप में गुफा से दुग्ध की धारा बहा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tapkeshwar temple
तब से यूं ही दूध की धारा गुफा से शिवलिंग पर टपकती रही और कलियुग में इसने जल का रूप ले लिया। इसलिए यहां भगवान भोलेनाथ को टपकेश्वर कहा जाता है। मान्यता यह भी है कि अश्वत्थामा को यहीं भगवान शिव से अमरता का वरदान मिला। उनकी गुफा भी यहीं है जहां उनकी एक मूर्ति भी विराजमान है। (अमर उजाला इस तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। यह महज मान्यताओं पर आधारित है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें