फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में गंगा घाट पर घूमती दिखीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू, लेकिन इस वजह से फैंस हो गए नाराज...

Sun, 19 Jan 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म हसीन दिलरूबा की शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंचीं अभिनेत्री तापसी पन्नू गंगा घाट पर घूमती दिखाई दीं। लेकिन उन्हें देखने के लिए वहां पहुंचे बेताब फैंस उनकी एक झलक तक न देख पाए। इसके चलते कई फैंस घंटों इंतजार के बाद वहां से वापस लौट गए। 
विज्ञापन

2 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की शूटिंग की शुरुआत शनिवार को गई थी। रविवार को फिल्म में कुछ दृश्य फिल्माए गए। फिल्म के प्रारंभिक दृश्यों का फिल्मांकन मोदी भवन और उसके पीछे गंगा के घाटों पर किया गया। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए सैकड़ों प्रशंसक मोदी भवन तक पहुंचे लेकिन वहां प्रवेश नहीं मिल पाने से सभी को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अभी मुख्य भूमिकाओं वाले दृश्य नहीं फिल्माए गए हैं। मोदी भवन को फिल्म के हीरो विक्रांत मैसी का घर बनाया गया है। उसके अंदर ही एक रसोई और अन्य संसाधन दर्शाए गए हैं, जबकि तापसी पन्नू की मुलाकात गंगा घाट पर दिखाई गई है। 

4 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म से जुड़े लोग स्टोरी तथा शूटिंग को लेकर काफी एहतियात बरत रहे हैं। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रविवार को भी प्रशंसक श्रवणनाथ नगर पहुंचे लेकिन शूटिंग क्योंकि धर्मशाला के अंदर मुख्य दरवाजा बंद करके की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग में सहयोग कर रहे लोकल लाइन प्रोड्यूसर मयंक सिंह ने बताया कि अभी शूटिंग का प्रारंभिक दौर ही है। जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी अन्य अभिनेता भी हरिद्वार पहुंचेंगे। सुरक्षा को देखते हुए फैंस को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हिंदू जागरण मंच कार्यालय पर बैठक कर कार्याकर्ताओं ने हसीन दिलरूबा की शूटिंग का पुरजोर विरोध किया गया। हरिद्वार में फिल्म की शूटिंग को तीर्थ की मर्यादा के विपरीत बताकर इसका विरोध किया गया। हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों की शूटिंग धर्म नगरी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें