शादी को यादगार बनाने के लिए आजकल लोग तरह-तरह की थीम का प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए लोग प्रोफेशनल तक की मदद ले रहे हैं। इस दौर में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने प्रोफेशन को ही शादी में थीम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं जावेद बट।
विज्ञापन
2 of 5
cricket logo
जावेद यूथ ट्वेंटी-20 एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री हैं। उन्होंने बेटी के निकाह से पहले बराती और घरातियों के बीच क्रिकेट मैच कराने का निर्णय लिया है। इस मैच के बाद ही निकाह पढ़ा जाएगा। हालांकि इस मैच के फैसले का निकाह पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 5
निकाह
यूथ ट्वेंटी-20 एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री जावेद बट की बेटी की 11 दिसंबर को शादी है। बारात शामली से आनी है। जावेद ने बताया कि बेटी और क्रिकेट दोनों से ही उन्हें बेइंतहा मोहब्बत है। इसलिए उन्होंने सोचा क्यों न बेटी की शादी को यादगार बनाया जाए।
4 of 5
nikah
इसलिए उन्होंने निकाह के दिन बराती और घरातियों के बीच क्रिकेट मैच कराने का निर्णय लिया। उन्होंने जब यह बात वर पक्ष को बताई तो उन्होंने इसे सहर्ष ही स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को दून क्रिकेट एकेडमी, कुआंवाला के मैदान में पहले बाराती और घरातियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।