फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी शिवानंद के विवादित बोल से भूचाल, कहा 'योग की वजह से बढ़ रहे रेप'

Thu, 22 Sep 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में स्वामी शिवानंद के विवादित बोलों ने संत जगत में हलचल मचा दी है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि योग से इंसान में बलात्कार की प्रवृत्ति बढ़ रही है। गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए खनन के विरोध व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले करीब दो दशकों से काम कर रहे मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि योग के नाम पर कराए जा रहे हठयोग से समाज में दुराचार की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
swami shivanand
उन्होंने कहा कि इस तरह की क्रियाओं से मनुष्यों में जानवरों से गुण पैदा हो रहे हैं। जानवरों जैसी गतिविधियां इसी का परिणाम हैं। बुधवार को मातृसदन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

3 of 5
swami shivanand
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर योग कराया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि महज आसन कराया जाना योग नहीं है। इसे उन्होंने हठयोग बताया। कहा कि योग ऋषि पतंजल का योग सही मायने में ज्ञान योग और कर्म योग पर आधारित रहा है।

4 of 5
swami shivanand
आज योग के नाम पर इस तरह की गतिविधियां कराई जा रही हैं, जिससे मनुष्य जानवरों की तरह व्यवहार करता है। फलस्वरूप उसमें जानवरों के ही गुण आ रहे हैं। जिससे समाज में दुराचार जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि योगी को संचय से दूर रहना चाहिए। मगर आज कोई भी योगी ऐसा नहीं है, जो संचय न करता हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ert - फोटो : getty images
हालांकि बाद में जब मीडिया कर्मियों ने स्वामी शिवानंद से कैमरे पर बाइट लेनी चाही तो उन्होंने शब्दों में थोड़ा फेरबदल कर कहा कि उनका आशय किसी व्यक्ति और संस्था विशेष पर नहीं है। वह तो समाज में सामने आ रही कुछ गतिविधियों के बारे में यह बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें