फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम येचुरी को कोई तोप से उड़ा दे तो हिंसा नहीं प्रभुकृपा होगी: सत्यमित्रानंद गिरि  

Sun, 05 May 2019 06:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज
माकपा नेता सीताराम येचुरी को लेकर संत समाज में उबाल बना हुआ है। उनके द्वारा हिंदू धर्म को लेकर की गई टिप्पणी से आक्रोशित वयोवृद्ध संत और भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि यदि कोई सीताराम येचुरी को तोप से उड़ा दे तो यह हिंसा नहीं बल्कि प्रभुकृपा मानी जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीताराम येचुरी - फोटो : ANI
पत्रकारों से वार्ता करते हुए वयोवृद्ध संत इतने आक्रोशित हो गए कि वे अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख सके। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि कई बार तोप से उड़ाने के किस्से आते हैं। यदि कोई हिंदू धर्म के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाले माकपा नेता सीताराम येचुरी को तोप से उड़ा दे तो यह हिंसा नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
बाबा रामदेव के साथ स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज
उन्होंने कहा कि हालांकि इस बयान के बाद यह भी हो सकता है कि उन्हें जेल में डाल दिया जाए लेकिन ऐसा भी होता है तो मुझे इसका कोई मलाल नहीं होगा। बल्कि इस बात का मान रहेगा कि यह हमने देश और धर्म हित के लिए किया।

4 of 5
बाबा रामदेव के साथ स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज
बता दें कि हिंदुओं को हिंसक न मानने तथा रामायण और महाभारत को हिंसा से भरा ग्रंथ बताकर संतों के निशाने पर आए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ हरिद्वार में संतों आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। उनपर हिंदुओं की भावनाओं को आह्त करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संतों के साथ बाबा रामदेव
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी सीताराम येचुरी के बयान के खिलाफ संतों की मुहिम का समर्थन किया। परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने योग गुरु स्वामी रामदेव को फोन करके उनका समर्थन किया। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि सीताराम येचुरी के बयान की कड़ी भर्त्सना की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें