पूर्व विदेश मंत्री व खांटी सियासतदां सुषमा स्वराज का उत्तराखंड से खास रिश्ता रहा है। उन्होंने राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। वह जब राज्यसभा के लिए चुनी गई, उस समय उत्तराखंड का गठन नहीं हुआ था। उनके निर्वाचन के आठ माह बाद नवोदित राज्य अस्तित्व में आया। सुषमा ने वर्ष 2006 तक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।