फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब सुषमा स्वराज के आगे चीनी अधिकारियों ने भी टेक दिए थे घुटने, जानिए दिलचस्प किस्सा

Thu, 08 Aug 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सुषमा स्वराज - फोटो : पीटीआई
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं। वे एक कुशल नेता ही नहीं एक सियासतदां प्रवक्ता भी थीं। उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे। वहीं तीर्थयात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए वे मसीहा थीं। चलिए जानते हैं एक ऐसे ही किस्से के बारे में जब उनके आगे चीनी अधिकारियों ने भी घुटने टेक दिए थे। 
विज्ञापन

2 of 6
2018 में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बात साल 2018 में आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा की है। उस दौरान चीनी अधिकारियों ने वहां पहुंचे भारतीय तीर्थयात्रियों के जत्थे को मानसरोवर झील में डुबकी लगाने की इजाजत नहीं दी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
कैलाश मानसरोवर यात्रा
इसके लिए चीनी अधिकारियों ने सर्द मौसम होने का तर्क दिया था। चीनी अधिकारियों का कहना था कि उस दौरान उस जत्थे से पहले झील में डुबकी लगाने से सर्दी के कारण दिल्ली के एक तीर्थयात्री रोशन लाल गोयल (55 वर्ष) की मौत हो गई थी। 

4 of 6
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
लेकिन वहां पहुंचे तीर्थयात्रियों को कहना था कि वे इतनी दूर यात्रा पर आए हैं। पवित्र झील में डुबकी लगाए की इजाजत मिलनी चाहिए। इस पर श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत ट्विटर के जरिए तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की थी।
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
तीर्थयात्रियों के ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए सुषमा स्वराज में चीनी अधिकारियों से बात की और सख्ती बरतते हुए भारतीय श्रद्धालुओं को पवित्र झील में डुबकी लगाने की इजाजत देने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अगले ही दिन चीनी अधिकारियों ने सिक्किम के नाथू-ला दर्रे के रास्ते वहां गए भारतीय श्रद्धालुओं को पवित्र झील में डुबकी लगाने की इजाजत दे दी। डुबकी लगाने के बाद तीर्थयात्रियों ने इसके लिए विदेश मंत्री का फिर से ट्वीट कर शुक्रिया भी अदा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें