फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत और सारा ने शुरू की 'केदारनाथ' की शूटिंग, अभिषेक कपूर ने शेयर की तस्वीर...

Tue, 05 Sep 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
sushant singh
भगवान शिव के धाम में 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने ‌ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

2 of 7
kedarnath
अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर केदारनाथ धाम की बर्फीली वादियों में चाय पीते हुए एक फो‌टो शेयर की है। इसके साथ ही फिल्म का एक शानदार पोस्टर भी पोस्ट किया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
kedarnath
गॉय इन द स्काई के बैनर तले अभिषेक कपूर के निर्देशन में केदारनाथ फिल्म की शूटिंग मंगलवार को प्रात: 9 बजे से शुरू हो गई। हालांकि मीडिया को शूटिंग लोकेशन से दूर रखा गया है। 
 

4 of 7
kedarnath
फिल्म निर्माण से जुड़े 250 सौ लोग त्रियुगीनारायण पहुंचे हैं। इधर, सोमवार को निर्देशक कपूर ने फिल्म कलाकारों को स्क्रिप्ट के हिसाब से रिहर्सल करवाई। फिल्म में काम कर रहे ऊखीमठ ब्लाक के मूल निवासी व श्रीनगर गढ़वाल में कक्षा 5 में पढ़ रहे बाल कलाकार अक्षत भट्ट ने करीब एक घंटे तक कई संवाद और अभिनय की रिहर्सल की।

 
विज्ञापन

5 of 7
sushant singh - फोटो : amarujala
इस मौके पर निर्देशक अभिषेक कपूर बच्चे के साथ बातचीत कर उसे कुछ सुझाव भी देते रहे। इसके अलावा फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत व अभिनेत्री सारा अली खान सहित अन्य कलाकारों ने पहले दिन शूट होने वाले दृश्यों की खूब रिहर्सल की।

 
विज्ञापन

6 of 7
sushant singh
दूसरी तरफ यूनिट सदस्यों की ओर से बच्चे की मेजरमेंट भी ली गई, जिससे शूटिंग में पहने जाने वाले कपड़े तैयार किए जा सके। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि बाबा केदार की यात्रा पर आधारित फिल्म का श्रीगणेश बाबा केदार की आरती से किया जाएगा। सितंबर माह में त्रियुगीनारायण गांव में भी फिल्म के दृश्य शूट किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sushant singh
अगले साल गर्मियों में रिलीज़ होने वाली सुशांत और सारा स्टारर केदारनाथ , एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर डंडी मजदूर का काम करता है। एक दिन वह डंडी में एक यात्री को लेकर केदारनाथ जा रहा होता है कि इसी बीच आपदा आ जाती है, जिससे पूरा रास्ता टूट-फूट जाता है। बाबा केदार के दर्शनों को आई एक लड़की भी इस सैलाब में फंस जाती है। पहाड़ का यह लड़का जान हथेली पर रख कर उस लड़की को बचाता है और इसी दौरान उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें