वैसे 21 वीं सदी में कुल 224 सौर ग्रहण हैं, जिनमें से 77 आंशिक, 72 वलयाकार , 68 पूर्ण ग्रहण और 07 पूर्ण और और वलयाकार ग्रहणों के बीच के संकर हैं। वर्ष 2029, 2047, 2065, 2076 और 2094 में चार सूर्यग्रहण होंगे। इस सदी का सबसे लंबी अवधि 6 मिनट 38 सेकंड का पूर्ण ग्रहण 22 जुलाई, 2009 का था।