फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 2018: ग्रहण से पहले इस ग्रह ने बदली राशि, 5 राशियों को होगा लाभ व अन्य को नुकसान

Thu, 15 Feb 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
zodiac sign
साल के पहले सूर्य ग्रहण से पहले यह ग्रह अपनी राशि बदल चुका है। जिससे पांच राशि जातकों को तो लाभ होने वाला है, लेकिन अन्य राशियों को नुकसान होने की आशंका है। ज्योतिषाचार्य पीएस राणा ने बताया कि शुक्र 6 फरवरी से 2 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा। इस ग्रह के राशि परिवर्तन से 5 राशि वाले लोग सबसे ज्यादा फायदे में रहेंगे। वहीं अन्य 7 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।
 
विज्ञापन

2 of 9
astrology - फोटो : google
मेष - शुक्र का कुंभ राशि में आना आपके लिए शुभ रहेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में फायदा होगा। धन लाभ हो सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बन रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 9
astrology - फोटो : amarujala
वृष -शुक्र के राशि परिवर्तन से आपका सुख बढ़ सकता है। बिजनेस में नए फैसले ले सकते हैं। विदेश या किसी दूर स्थान पर काम करने का मौका मिलेगा। मेहनत से करियर में आगे बढ़ेंगे। कार्य स्थल पर आपकी तारीफ भी हो सकती है। 
 

4 of 9
astrology - फोटो : amarujala
मिथुन -शुक्र मिथुन राशि वालों को फायदा देगा। इससे आपको आत्मबल मिलेगा। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा और संबंध मजबूत हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कामकाज में पहले से सुधार होगा

कर्क -पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संयम रखें। खानपान की आदतों पर ध्यान दें। इन दिनों में विवाद होने के योग बन रहे हैं। गलतफहमी होने की भी संभावना हे। शुक्र के गोचर के दौरान मानसिक तनाव और थकान रहेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 9
astrology - फोटो : amarujala
सिंह -आपको अपने अंतरंग संबंधों को लेकर सावधानी रखनी होगी। छोटी सी गलती बड़े विवाद का रूप ले सकती है। कार्य स्थल पर विनम्रता पूर्वक व्यवहार करें। आपकी सोच और विचारों में बदलाव आ सकते हैं। परिजनों की सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा पिता की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। 

 
विज्ञापन

6 of 9
राशिचक्र
कन्या - शुक्र के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इन दिनों में पारिवारिक विवाद होने के योग बन रहे हैं। अति उत्साह से बचने की कोशिश करें वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी आप बना सकते हैं।

तुला -दाम्पत्य जीवन और लव लाइफ में आपको संभलकर रहना होगा। शुक्र के कारण संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है तो उजागर होने की संभावना है। लवर या लाइफ पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 9
राशि
वृश्चिक -शुक्र के कारण वृश्चिक राशि वाले लोग फायदे में रहेंगे। इन दिनों में कमाई और निवेश के कई सुनहरे अवसर आपको मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को अचानक धन लाभ होगा और इनकम सोर्स बढ़ेंगे। 

धनु -धनु राशि वालों को शुक्र के कारण शानदार फायदा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। तरक्की होगी। वेतन बढ़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और कार्य स्थल पर अधिकारियों से तारीफ भी मिल सकती है।

 

8 of 9
राशिचक्र
मकर -शुक्र का राशिपरिवर्तन आपके लिए ठीक नहीं है। इसके कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। सोच समझकर बोलें आपकी कही हुई बात आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
ग्रह नक्षत्र
कुंभ -शुक्र के कारण आपकी आर्थिक स्थित में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस ग्रह के कारण लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन भी प्रभावित हो सकता है। इससे आपकी लाइफ में कुछ अनचाहे बदलाव आ सकते हैं। आमदनी के साथ आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। 

मीन -शुक्र का राशि बदलने से आपका फालतू खर्चा बढ़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। लव लाइफ से जुड़े बड़े और खास फैसले लेना चाह रहे हैं तो संभलकर रहें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें