15 फरवरी 2018 को पड़ रहे सूर्य ग्रहण का लाभ उठाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इन उपायों से आपके कुंडली दोष समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
solar eclipse
ज्योतिषाचार्य सतीश पंत ने बताया कि साल 2018 में कुल तीन सूर्य ग्रहण घटित होंगे। ये तीनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे। 15 जनवरी और 16 जनवरी 2018 की मध्य रात्रि (फाल्गुन अमावस्या) को सूर्य पर खण्डग्रास सूर्य ग्रहण पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
सूर्य ग्रहण
- फोटो : SOCIAL MEDIA
सूर्य ग्रहण में सूर्य का संयोग शुक्र बुध और चंद्र से बन जाएगा। साथ ही इस ग्रहण में सूर्य का सम्बन्ध शनि और मंगल से भी बन जाएगा। सूर्य मंगल शनि और चंद्र का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की सम्भावना बनेगी।
4 of 8
solar eclipse
राजनैतिक रूप से भयंकर उथल पुथल मच सकती है। चूंकि बृहस्पति की दृष्टि भी है अतः उपाय करने से लाभ भी होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्र जाप और ध्यान करना सर्वोत्तम होता है। ग्रहण के दौरान कुंडली के अशुभ योगों को भी समाप्त किया जा सकता है। विशेषकर ऐसे योग जो राहु केतु या सूर्य से सम्बन्ध रखते हों।
विज्ञापन
5 of 8
snan
ग्रहण काल के बाद पवित्र नदी में या शीतल जल से स्नान करना चाहिए। इसके बाद अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए। ग्रहण काल में ध्यान और जप सबसे ज्यादा लाभदायक होता है।
विज्ञापन
6 of 8
राहु और केतु
अगर कुंडली में राहु या केतु कोई अशुभ योग बना रहे हो, शनि या सूर्य के कारण कोई अशुभ योग बन रहा हो, कोई अज्ञात दोष बना हुआ हो, बार बार काम में रुकावट आ रही हो तो इसके लिए ग्रहण पर आगे दिए गए उपाय करें।
विज्ञापन
7 of 8
ganga snan
ग्रहण काल के पूर्व स्नान कर लें। पहले आंख बंद करके सूर्य का ध्यान करें। फिर सूर्य के इक्कीस नाम लें, ये नाम हैं: विकर्तन, विवस्वान , मार्तण्ड , भास्कर , रवि , लोकप्रकाशक , श्रीमान , लोकचक्षु , गृहेश्वर , लोकसाक्षी , त्रिलोकेश , कर्ता , हर्ता , तमिस्त्रहा , तपन , तापन , शुचि , सप्ताश्ववाहन , गभस्तिहस्त , ब्रह्मा , सर्वदेवनमस्कृत।