फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 2018: 13 जुलाई को लगेगा आंशिक सूर्यग्रहण, गर्भवती महिलाओं को रहना होगा बचकर

Thu, 12 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
सूर्यग्रहण - फोटो : SELF
छह दिन बाद 13 जुलाई 2018 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को थोड़ा संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन

2 of 7
ग्रहण
पंडित शंशाक जोशी ने बताया कि ग्रहण पर नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं जिससे मां और शिशु दोनों को ही नुकसान पहुंच सकता है। 13 जुलाई 2018 को सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट शुरू होगा, जो कि सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का माध्यम काल सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर होगा और मोक्ष 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। इसलिए सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
सूर्यग्रहण - फोटो : सूर्यग्रहण
साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को लगेगा जो आंशिक होगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इससे पहले 16 फरवरी को आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था। तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त 2018 को लगने की संभावना है।

 

4 of 7
- फोटो : Demo
बताया कि यह ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने होगी। पुराणों की मानें तो जब यह घटना घटती है तो ढेर सारी ऊर्जा का हनन होता है। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। इस कारणवश गर्भपात की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
इस दिन गर्भवती महिला को सूर्यग्रहण न देखने की सलाह है। सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिला खाना खाती है तो उसके भोजन पर ग्रहण लग जाता है। लेकिन डॉक्टर्स इस धारणा को सही नहीं मानते।

 
विज्ञापन

6 of 7
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी धारदार कैंची या चाकू को नहीं छूना चाहिए। कपड़े नहीं सिलने चाहिए। इसके पीछे यह मान्यता है कि ऐसा करने से पेट में पल रहे शिशु के अंग कट जाते हैं या फिर जुड़ जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
यह भी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण को देखने से शिशु विकलांग भी हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने की मनाही होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें