air strike
घर पर आने वाले रिश्तेदार, पड़ोसी, परिजनों में बदले की कार्रवाई शुरू होने की चर्चा होती रही। बदले की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शहीद वीरेंद्र की पत्नी रेनू देवी ने कहा कि खबर आ गई है-बदला लिया है, सब आतंकियों को मारो, पाकिस्तान में घुस-घुसकर मारो। थोड़ी संतुष्टि मिली है, पूरी तब मिलेगी जब सभी आतंकियों को पूरी तरह खत्म कर दोगे।