वीकेंड पर उत्तराखंड में जाम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और हरियाणा से बड़ी संख्या में सीएनजी वाहनों से भी पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे। लंबे समय तक जाम में फंसे होने के कारण कई वाहनों की सीएनजी समाप्त हो गई। ऐसे में पर्यटक बीच रास्ते में ही फंस गए। शहर के अंदर वाहन पहुंचने से अंदर की सड़कों पर जाम लग गया। वहीं, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, फूलचट्टी में 1800 राफ्ट गंगा में उतारी गईं। गंगा रिवर राफ्टिंग संचालन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि रविवार को 14,400 पर्यटकों ने राफ्टिंग की। बताया कि जाम के चलते करीब पांच से छह हजार पर्यटक राफ्टिंग प्वाइंट तक नहीं पहुंच पाए।