फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Splitsvilla-11 के सेट पर पहले दिन ऐसे दिखीं सनी लियोनी, लेकिन इस बात से फैंस हो गए मायूस

Fri, 08 Jun 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
स्पिलिट्सविला सीजन-11 के सेट पर सनी पहले दिन इस अंदाज में नजर आईं। लेकिन वहां इस बात पर फैंस को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone
बता दें कि, शूटिंग छोई स्थित द बनियन ट्री में चल रही है। दूसरे दिन सुबह बेबी डॉल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता रणविजय ने इस सीजन में प्रतिभाग कर रहे 10 लड़के व 10 लड़कियों से परिचय किया। इसके बाद सनी सीधे अपने कॉटेज में चली गईं, जबकि रणविजय ने रिसार्ट में फ्रिस्बी खेलकर समय बिताया।
 
विज्ञापन

3 of 5
ranvijay
रिजॉर्ट में बनाए गए कई सेटों पर रात लगभग नौ बजे से शूटिंग शुरू हुई। कुछ प्रशंसक सनी का इंतजार करते रहे। कुछ बच्चों ने रणविजय के साथ फोटो खिंचवाई। मंगलवार को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अतंर्गत कोसी नदी में स्पिलिट्सविला का प्रोफाइल शूट किया गया था।

4 of 5
sunny leone
उन्होंने कुछ बच्चों के साथ सेट के पास की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी की है।  इस प्रोग्राम में स्पिलिट्सविला सीजन 10 विजेता बसीर अहमद और उपविजेता दिव्या अग्रवाल भी पहुंचे हैं। सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक रिसार्ट के चारो ओर घूम रहे हैं, परंतु सिक्योरिटी के चलते उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। सनी लियोनी रिवर व्यू कॉटेज से केवल शूटिंग के लिए बाहर निकल रही हैं। उनके साथ उनके चार माह के दो जुड़वा बेटे भी आए हैं। कॉटेज में आठ ठन के एसी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone
बच्चों की देखरेख के लिए एक महिला और एक पुरुष भी आया है। बच्चों का कोई भी खाना होटल से नहीं लिया जा रहा है, वे सारा सामान अपने साथ लाए हैं। बच्चों के लिए कॉटेज में दो फ्रिज हैं जिसमें बच्चों का खाना रखा जा रहा है। इन दिनों पूरा होटल एमटीवी ने शूटिंग के लिए लिया हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें