फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किनके लिए हैं बुरे संकेत

Wed, 01 May 2019 04:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का राशि परिवर्तन करना ज्योतिष के अनुसार एक अहम घटना माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से जातकों के राशिफल पर तो असर पड़ता ही है साथ ही सूर्य के इस परिवर्तन से सौर वर्ष के मास की गणना भी की जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य सुशांत राज के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। मेष राशि से वृषभ राशि में सूर्य का संक्रमण वृषभ संक्रांति कहलाता है जो कि 15 मई को हो रहा है। वृषभ राशि में आने पर सूर्य किस राशि के जातकों के लिए कैसे रहेगे आइए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष – इस राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन धन भाव में होने से यह समय आपके लिए शुभ रहने के आसार हैं। सूर्य आपके लिए धन प्राप्ति के योग बना रहा है। करिअर के मामले में भी आपके लिए कार्योन्नति के योग बन सकते हैं। निजि जीवन में भी सौहार्द कायम रह सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ – सूर्य आपकी राशि में ही प्रवेश करेंगें जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, हालांकि अपनी सेहत के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। रोगोत्पत्ति के योग बन सकते हैं। कामकाज के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। हालांकि जो लोग डेस्क जॉब में हैं उन्हें शानदार परिणाम भी मिल सकते हैं। कृषि एवं मार्केटिंग वालों के लिए भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहने के आसार हैं। इस समय आपको अपनी रोमांटिक लाइफ में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

4 of 13
मिथुन – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा। ज्यादा उत्साहजनक न रहे। 12वें भाव में सूर्य आपके लिए धन हानि के संकेत कर रहे हैं। आपकी यात्राएं भी बढ़ सकती हैं। इस समय अपनी सेहत का ध्यान अवश्य रखें विशेषकर स्किन व गले संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृषभ में आना बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। आपकी राशि से सूर्य लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आप धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं, साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। नया व्यवसाय, नई नौकरी शुरु करने के अवसर मिल सकते हैं। कार्योन्नति के भी संकेत आपके लिए बन रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर का सपोर्ट आपको मिल सकता है। इस दौरान कहीं घूमने की योजना भी पार्टनर के साथ बना सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह – सूर्य परिवर्तित होकर आपके कर्म क्षेत्र में आ रहे हैं जो कि आपके लिए बहुत अच्छी उन्नति के संकेत हैं। इस समय आप आत्मविश्वास से लबरेज रह सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपको अपने कार्य के लिए प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। जो जातक नौकरी बदलने के इच्छुक हैं उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय ये जुड़े जातक भी अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए सही रहने के आसार हैं। लाइफ पार्टनर की पूरी सपोर्ट आपको रहेगी। इस पूरे समय आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्याकता है। स्वास्थ्य सामान्य बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या – सूर्य का यह परिवर्तन आपके भाग्य स्थान में होने से भाग्योन्नति के संकेत हैं। पूर्व में यदि आप किसी छोटी-मोटी शारीरिक अस्वस्थता से झूझ रहे हैं तो उससे निजात मिल सकती है। आत्मबल मजबूत बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर से आपकी खूब पटेगी। रोमांस का लुत्फ उठा सकते हैं। जो जातक विवाह करने के इच्छुक हैं खासकर प्रेम विवाह उनके लिए भी उचित समय रह सकता है। कुल मिलाकर सूर्य का वृषभ राशि में आना आपके जीवन में सुख समृद्धि आने के संकेत कर रहा है।

8 of 13
तुला – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृषभ में प्रवेश करना शुभ संकेत नहीं है। अष्टम भाव के सूर्य आपके मनोबल में कमी के संकेत कर रहे  हैं। तन मन और धन यानि हर तरफ से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। घर से लेकर दफ्तर तक किसी से भी उलझने का प्रयास न करें। शांत बने रहने में ही भलाई है। ध्यान व योग क्रियाएं आपकी सहायक हो सकती हैं।

9 of 13
वृश्चिक – इस राशि के जातकों को भी सप्तम भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर अपने प्रेमजीवन के प्रति आपको अतिरिक्त सावधान रहने की जरुरत है। अपने साथी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। विवाहित जातकों के घरेलू जीवन में भी अशांति का वातावरण हो सकता है। अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें व उन पर विश्वास करें व उन्हें भी अपने दिल के करीब लाने के प्रयास करें। जो जातक जॉब बदलने के इच्छुक हैं उनके लिए समय अच्छा है। लेकिन व्यवसाय से जुड़े जातक अपने बिजनेस में किसी भी तरह के बदलाव से इस समय बचें तो बेहतर रहेगा।

10 of 13
धनु – छठे स्थान में सूर्य का यह परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। इस समय आपको सफलता पाने के लिए काफी पसीना बहाने की आवश्यकता रहेगी। अथक मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा का भाव भी आपमें उत्पन्न हो सकता है। लेन-देने के मामलों में सतर्कता बरतें। यदि कोई मामला अदालत में चल रहा है तो माहौल आपके पक्ष में हो सकता है। 

11 of 13
मकर – सूर्य का पंचम भाव में परिवर्तन आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। विशेषकर संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा प्राप्ति के लिए संतान को आपसे दूर जाना पड़ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार हैं। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी समय अच्छा है। स्वास्थ्य लाभ मिलने के आसार भी हैं।

12 of 13
कुंभ – इस राशि के जातकों के लिए सुख भाव में सूर्य का आना माता की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ा सकता है। हालांकि दोस्तों परिजनों की मदद से आपको राहत मिलेगी। जो जातक लंबे समय से वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं वे नई गाड़ी लेकर घर आ सकते हैं। स्वास्थ्य व रोमांटिक लाइफ भी बेहतर बनी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

13 of 13
मीन – आपकी राशि से सूर्य का परिवर्तन तीसरे स्थान में हो रहा है। यह समय आपके पराक्रम में वृद्धि करने वाला है। अपने भाई-बहनों के साथ भी आपके संबंध बेहतर रहने की उम्मीद है। पिता द्वारा मान-सम्मान मिल सकता है। कुल मिलाकर भाग्य की अगर बात की जाये आपके लिए सूर्य का यह परिवर्तन सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। प्रोफेशनल लाइफ सामान्य बनी रहने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में भी रिश्ते मधुर बने रहेंगें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें