फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाल बदलकर कुंभ राशि में पहुंचे सूर्यदेव, इन राशि के जातकों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Fri, 15 Feb 2019 04:53 PM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
astrology - फोटो : astrology
भगवान भास्कर मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के इस संक्रमण को फाल्गुन कहा जाता है। भगवार सूर्य की यह उच्चतम राशि है। सूर्य के इसी राशि में आने से वसंत ऋतु प्रारंभ हो जाती है। आचार्य संदीप कोटनाला के अनुसार सूर्य के इस विचरण का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आप जानिए आपकी राशि पर कैसा असर रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
आचार्य संदीप कोटनाला
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिये यह महीना उत्तम है। आपको रोजगार सम्बंधि सहायता प्राप्त होगी। इसके साथ ही व्यापार मे लाभ होगा। मन:स्थिति में परिवर्तन होगा ,विद्या के क्षेत्र में प्रयास अधिक करना होगा।

वृष राशि: इस राशि जातकों के लिए यह मास सामान्य रहेगा ,व्यापार में संयम रखना होगा ,स्वास्थ्य का ध्यान रखें साथ ही विद्या के क्षेत्र में लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 7
astrology - फोटो : astrology
मिथुन राशि:  इस राशि वालों के लिए यह महीना उतार चढ़ाव में रहेगा ,व्यापार में सामान्य लाभ होगा, स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यक्ता है। दैनिक जीवन में खर्चे की वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिये यह महीना धनागम की दृष्टि से उतार चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य में तनाव एवं हड्डियों का रोग कष्ट दे सकता है। विद्या के क्षेत्र में अधिक प्रयास करें ,व्यर्थ बहस में ना उलझें।

4 of 7
astrology - फोटो : astrology
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिये यह महीना सामान्य रहेगा ,व्यापार में वृद्धि के साथ तनाव रहेगा ,वाद-विवादों से दूर रहने की आवश्यक्ता है। साथ ही विद्या के क्षेत्र में लाभ रहेगा। 

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए यह महीना खूब फलदायी है। नये सम्बंध बनेंगे,मन प्रसन्न रहेगा ,विद्या के क्षेत्र में भटकाव से बचें ,मन पर नियंत्रण रखें।
 
विज्ञापन

5 of 7
तुला रशि: इस राशि के जातकों के लिये यह मास व्यापारिक दृष्टि से लाभान्वित रहेगा ,साथ ही यात्रा करने का अवसर प्रप्त होगा ,स्वास्थ्य में ध्यान दें, विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। गुस्सा न करें इससे नुकसान हो सकता है। 

वृश्चिक राशि: इन राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। स्वभाव में उग्रता आपके कार्यों में बाधक होगी,विद्याध्यन में सात्विक भोजन सहायक रहेगा ,व्यापार सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
astrology - फोटो : amarujala
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिये यह महीना लाभकारी होगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे ,अनावश्यक कार्यों से बचें,रुके कार्यों मे सफलता मिलेगी। 

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह महीना उत्तम रहेगा। हालांकि मानसिक तनाव हो सकता है,किन्तु विवादों से दूर रहने पर शांति प्राप्त होगी, व्यापार व नौकरी में लाभ होगा ,विद्या के क्षेत्र में सफलका प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
astrology
कुम्भ राशि: इस राशि के जातकों के लिये यह महीना लाभकारी होगा। हालांकि स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन व्यापार और विद्या के क्षेत्र में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में रास्ते खुलेंगे। 

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिये यह महीना अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और साथ ही घर में भी कोई खुशखबरी आएगी। नौकरी में भी तरक्की मिल सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें