पंडित सुशांत राज ने बताया कि मौनी अमावस्या सोमवार को होने से सोमवती अमावस्या और गोचर में मकर राशि में सूर्य, चन्द्र, बुध, केतु का योग और वृश्चिक राशि में गुरु और मीन राशि में मंगल परिवर्तन का शुभ योग बना रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। जो कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों में सामान्य असर डालने वाला है।