फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती में इस्तेमाल हुए पैसे को लेकर सामने आई एक ऐसी हकीकत, जो उड़ा देगी आपके होश

Fri, 15 Dec 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
padmavati
पद्मावती फिल्म के विरोध के बीच फिल्म में इस्तेमाल होने वाले पैसे को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जो आपके भी होश उड़ा देगी। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 6
swami
राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने हालांकि खुलकर इस फिल्म का विरोध किया है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है। उनका कहना है कि फिल्म पद्मावती में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा है, जिससे देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
दाउद फैमिली - फोटो : self
इससे पूर्व भी मुगल शासकों पर बनीं फिल्मों में ऐसा किया जा चुका है। इसका विरोध किया जाना जायज है।  सुब्रह्मण्यम स्वामी शनिवार से स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित होने वाले ‘विराट हिंदू समागम’ में शामिल होने के लिए शुक्रवार देर शाम तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अकबर, जोधाबाई और बाजीराव पर अभी तक जो फिल्में बनी हैं।

4 of 6
सुब्रमण्यम स्वामी
उनमें देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की गई है। इससे हिंदुओं के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।  गुजरात चुनाव पर स्वामी ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी आगे बढ़ रही है। गुजरात में हिंदू समाज की वजह से भाजपा जरूर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
gst
जीएसटी पर उन्होंने कहा कि इस मामले में संसद में चुप्पी साधने वाली कांग्रेस सड़क पर हल्ला मचा रही है। स्वामी ने सवाल किया कि जब ‘जीएसटी’ बिल को पास किया गया था, तो क्यों सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसका विरोध नहीं किया। श्रीराम मंदिर पर स्वामी ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर का ही निर्माण होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
स्वामी ने ‘आधार’ पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह आधार कार्ड का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कुछ लोग इस पर पलट गए हैं, तो मैं इस पर कुछ नहीं कर सकता। आधार प्रोग्राम को तैयार करने वाली कंपनी अमेरिकी जांच एजेंसी सीआईए से जुड़ी है, जोकि भविष्य में देश के नागरिकों की पहचान का मिस यूज कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें