फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि बना 'अखाड़ा', छात्रों ने जमकर की तोड़फोड़, शिक्षकों से भी भिड़े, तस्वीरें... 

Tue, 12 Mar 2019 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने जमकर की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ कार्यकारिणी भंग करने सहित कई निर्णय लेने के विरोध में छात्रों ने दिनभर हंगामा काटा और तोड़फोड़ की। छात्रों के हंगामे के चलते पठन पाठन पूरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं छात्रों का धरना प्रदर्शन और हंगामा बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंध समिति ने कार्यकारिणी भंग करने का फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने जमकर की तोड़फोड़
मालूम हो कि गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्र अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। आरोप है कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति के साथ गाली गलौच और अभद्रता की। सोमवार शाम को गुरुकुल विवि प्रशासन की आपात बैठक में छात्रसंघ की कार्यकारिणी भंग करने, भविष्य में छात्रसंघ का चुनाव न कराए जाने, कुलपति के साथ गाली-गलौज करने वाले छात्रों का निष्कासन और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के प्रस्ताव पारित किए थे।  
विज्ञापन

3 of 6
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने जमकर की तोड़फोड़
विवि प्रशासन के इस फैसले की जानकारी मिलते ही  मंगलवार सुबह करीब दस बजे छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल शर्मा, एबीवीपी के जिला संयोजक आदित्य गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र विवि परिसर में एकत्रित हुए। यहां से सभी छात्र कुलसचिव कार्यालय पर पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस बल ने छात्रों को कुलसचिव कार्यालय से हटा दिया। जिस पर सभी छात्र कुलसचिव कार्यालय के बाहर सड़क पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

4 of 6
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने जमकर की तोड़फोड़
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल शर्मा और उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति ने कहा कि विवि प्रशासन कार्यकारिणी को भंग कर छात्रों की आवाज को दबाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए सभी प्रस्ताव वापस नहीं किए तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। परिषद के जिला संयोजक आदित्य गौड़ ने कहा कि विवि प्रशासन छात्र आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन

5 of 6
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने जमकर की तोड़फोड़
विरोध प्रदर्शन के दौरान योग विभाग में छात्रों की डीन के साथ जमकर नोकझोंक हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र विवि के योग विज्ञान विभाग में पहुंचे और छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकाल कर प्रदर्शन में शामिल कराने लगे। इसी बीच संकाय के डीन वहां पर पहुंचे और कक्षाओं से छात्रों को बाहर निकालने से छात्र संघ के पदाधिकारियों को रोकने लगे। इस पर छात्रों और डीन के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हो गई। इसी बीच कुछ छात्रों ने कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने जमकर की तोड़फोड़
कार्यकारिणी भंग करने के संदर्भ में अभी कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। छात्रों के अमर्यादित व्यवहार को देखते हुए जांच बैठाकर यह निर्णय लिया गया है। विवि में असुविधा जैसी कोई बात नहीं है। प्रदेश में सबसे ज्यादा पुस्तकें गुरुकुल के पुस्तकालय में ही हैं। वीडियो में भी छात्रों के अमर्यादित व्यवहार को रिकार्ड किया गया है। वीडियो को जल्द मीडिया के सामने जारी किया जाएगा।
- प्रो. विनोद कुमार शर्मा, कुलपति, गुरुकुल कांवड़ी विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें