बसंत पंचमी पर छात्र अगर इस समय मां सरस्वती का पूजन कर पढ़ाई करेंगे तो उनका भविष्य खूब चमकेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सरस्वती देवी
माघ माह की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। पंडित संतराम के अनुसार, 21 जनवरी को सुबह 3.30 बजे से पंचमी तिथि शुरु हो जाएगी जो कि 22 जनवरी को शाम 4:24 मिनट तक रहेगी। वहीं 12 बजकर17 मिनट से लेकर एक बजे तक अभिजित मुहूर्त्त रहेगा। इस समय हवन पूजन शुभ होता है।
विज्ञापन
3 of 5
सरस्वती देवी
इसके बाद इस दिन किसी भी कार्य को करना बहुत शुभ फलदायक होता है। इसलिए इस दिन गृह प्रवेश, वाहन खरीदना,नींव पूजन, नया व्यापार प्रारंभ और मांगलिक कार्य होते हैं। इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते और साथ ही पीले रंग के पकवान बनाते हैं।
4 of 5
छात्र
- फोटो : रामेश्वर दास
बताया कि 07:11 बजे से 8:06 बजे के बीच विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ है। इस समय पूजा करने के बाद पढ़ाई करेंगे तो हमेशा मां सरस्वती की कृपा बनी रहेगी। साथ ही कला संगीत प्रेमियों के लिए 12:39 मिनट से 01:00 बजे बीच पूजा करेंगे तो शुभ होगा।
यह दिन बच्चों के माता पिता जी शिक्षा आरंभ के लिए विशेष के शुभ मानते हैं। इस दिन से बच्चों को विद्यारंभ करना शुभ होता है। बच्चे की जीभ पर शहद से ओम की आकृति बनांगे तो इससे बच्च्चा बुद्धिमानी और मधुरभाषी होगा।