फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को जिंदा जलाने को लेकर उत्तराखंड में उबाल, लोगों ने की आरोपी को फांसी की मांग, तस्वीरें..

Mon, 17 Dec 2018 12:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
protest
रविवार को उत्तराखंड में युवक द्वारा छात्रा को जिंदा जलाने की हुई खौफनाक घटना के बाद से छात्राओं में उबाल बना हुआ है। लोगों ने पौड़ी में हंगामा करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन

2 of 7
फांसी की मांग करती छात्राएं
युवाओं ने सुबह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र युवा आरोपी को फांसी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने शहर में जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
फांसी की मांग करती छात्राएं
छात्राओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। आरोपी को अगर कोई सजा मिलनी चाहिए तो वो सिर्फ फांसी की हो। जेल भेजने से छात्रा को इंसाफ नहीं मिलेगा।
 

4 of 7
फांसी की मांग करती छात्राएं
वहीं लोगों ने छात्रा के इलाज का सारा खर्चा भी सरकार द्वारा वहन करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन की टीम लोगों से जाम खोलने की अपील की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का भी आश्वान दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी
फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह दिल्ली एम्स में भर्ती है। राजस्व पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 307 और 506 की धाराओं में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
protest
वहीं छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी को भी घेर लिया। वहां आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया था। छात्र आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। पुलिस आरोपी को पीछे के दरवाजे से निकालकर ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
protest
छात्रों ने अस्पताल में भी हंगामा किया। इसके बाद जिला प्रशासन का पुतला फूंककर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें