फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को आग लगाने को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र, तस्वीरें...

Tue, 18 Dec 2018 01:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
protest
पौड़ी के कफोलस्यूं  पट्टी स्थित एक गांव की युवती को जिंदा जलाए जाने के मामले में छात्र-छात्राओं ने सुबह से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र छात्राओं का आरोप है  कि पीड़िता को सरकार की ओर से ठोस मदद नहीं दी जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
protest
आंदोलित दो छात्र नेता पैट्रोल की बोतल लेकर एक भवन की छत पर भी चड़ गए। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर सरकार गौर नहीं करती है, तो किसी भी अनहोनी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इसके बाद से ही वहां हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
protest
पीड़िता को एम्स में जनरल वार्ड में रखे जाने की रखे जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज की। कहा कि नाजुक हालत में जीवन से जूझ रही युवती को मुख्यमंत्री अभी तक देखने नहीं गए। इस दौरान एसडीएम सदर अनिल चन्याल ने छात्रों को समझाने का विफल प्रयास किया। 

 

4 of 5
protest
उन्होंने कहा कि पौड़ी मे उच्च शिक्षा मंत्री आए। लेकिन आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंचे। विधायक पौड़ी क्षेत्र भ्रमण पर हैं, युवती से इन्हें कोई संवेदना नहीं है। जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनपद को चला कौन रही इसका पता ही नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
protest
सोमवार को भी बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, अभाविप की नगर छात्रा प्रमुख अरसी कुरैशी, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष प्रियंका रावत सहित आंदोलित छात्र-छात्राओं ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाले आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें