देहरादून के एमकेपी महाविद्यालय में छात्रसंघ समारोह आयाजित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह के अंतिम दिन का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने किया। छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। प्रीति ध्यानी को स्टूडेंट आफ द ईयर और प्रियंका को लिटरेरी अवार्ड से नवाजा गया।