अमर उजाला और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला फाउंडेशन और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राजपुर रोड स्थित साई ग्रुप ऑफ इंसिट्यूट देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर तारा आर्य ने पहुंचकर रक्तदान करने वाले दानदाताओं से बातचीत की।
ये भी पढ़ें..Uttarakhand News: राज्य में बिजली महंगी होनी तय, कितनी बढ़ोतरी होगी...इस पर आज होगा फैसला
इस दौरान उन्होंने कहा कि निशुल्क रक्तदान करना दुनिया का सबसे बड़ा दान है, जिसमें सभी को बढ़चढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। शिविर में दानदाताओं के उत्साहवर्धन करने के लिए प्रमाण पत्र और पेय पदार्थ वितरित किए।