देहरादून के डीबीएस पीजी कालेज में चल रहे छात्रसंघ समारोह में शनिवार का दिन गढ़वाली कार्यक्रमों के नाम रहा। कार्यक्रम के दौरान गढवाली गीतों की प्रस्तुति देते मंगलेश डंगवाल व नृत्य करती कलाकार। समारोह में गढ़वाली गीतों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी भी पहुंचे। खंडूरी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान जब गढ़वाली गीतों का दौर चला तो युवाओं के कदम खुद ही थिरकने लगे। गढ़वाली गीतों की धुनों पर डांस करती छात्राएं। सभी फोटो: अनिल डोगरा