बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही यह स्टार किड्स जैसी ही शूटिंग के लिए पहुंची, अगले ही दिन इनकी मां भी पीछे पीछे पहुंच गई। बॉलीवुड में इस साल कई स्टार किड्स डेब्यू कर रहे है, जिसे लेकर सबसे अधिक चिंतित और उत्सुक उनकी मांएं है। वहीं अब अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट-2 से डेब्यू कर रही है। अनन्या फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून आई है। वहीं उनकी मां भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंची है। अनन्या की मां के साथ ही मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे। फिल्म की शूटिंग 9 अप्रैल से शुरू हो रही।