फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उत्तराखंड: कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की मौत, बाथरूम में मिला खून से लथपथ शव, दर्दनाक तस्वीरें...

Sat, 26 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
1 of 5
student death
उत्तराखंड के नामी कॉलेज की छात्रा की अचानक उल्टियां होने से मौत हो गई। छात्रा का शव खून में लथपथ पड़ा मिला। देखिए...

2 of 5
student death
भीमताल स्थित बिड़ला कॉलेज की कम्प्यूटर सांइस बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा कविता साही (22) पुत्री स्व एचएच साही निवासी सैनिक कलोनी आरटीओ कुसमखेड़ा की उल्टी होने से मौत  का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर नैनीताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3 of 5
student death
कॉलेज प्रंबधक ने पुलिस को बताया कि नाश्ता करने के 15 मिनट बाद छात्रा को उल्टी होने के बाद खून की उल्टी होने लगी। जिसके बाद छात्रा वहीं बेहोश हो गई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल ले जाने पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह मेधावी के साथ काफी मिलनसार थी।

4 of 5
student death
मृत कविता साही के पिता सुबेदार एचएस साही की सेना में अनड्यूटी 11 साल पहले मौत हो गई थी। कविता साही के मामा चरन सिंह ने बताया घर में सबसे बड़ी थी। कविता का छोटा भाई देहरादून से सीडीएस निकलने के बाद कोंचिग कर रहा है। सूचना मिलते ही वह भी कॉलेज के लिए रवाना हो गया है
विज्ञापन

5 of 5
student death
बताया कि, कविता की छोटी बहन ने एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। मृत कविता  के मामा चरन सिंह ने किसी भी अनहोनी घटना होने से मना किया है। वहीं कुछ लोग गर्मी के कारण उसे डिहाइड्रेशन होना इसका कारण मान रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टन रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।
 
Next
AU ऐप में पढ़ें