राजधानी देहरादून की पहचान घंटाघर का आखिर उद्घार हो गया। दून की युवा ब्रिगेड ने घंटाघर को चमका ही दिया। इसी अभियान के तहत घंटाघर पर बने फुव्वारे की सफाई करती नगर निगम की महिला। अभियान के तहत सफाई करते छात्र-छात्राएं। दून की इस युवा ब्रिगेड ने वहां से गुजरने वाले हर इंसान को क्लीन इंडिया का मैसेज दिया। घंटाघर में आर-स्ट्रीट द्वारा आयोजित सफाई अभियान में सफाई के बाद पौधारोपण के लिए खुदाई करते छात्र-छात्राएं। घंटाघर की दीवारों पर रंग रोगन का कार्य करते छात्र-छात्राएं। (फोटो - अनिल डोगरा)