फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गया था छात्र, लेकिन हुअा कुछ ऐसा कि उस पर टूट पड़े चेयरमैन, प्रिंसिपल और स्टाफ

Mon, 26 Nov 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
student, beaten
परीक्षा दे रहे एक छात्र को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। बात छात्र की जेब में मोबाइल मिलने के कारण बढ़ी थी। परिजनों का आरोप है कि यहां कुछ शिक्षकों और कॉलेज के चेयरमैन ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
student, beaten
इधर, चेयरमैन और शिक्षकों के मुताबिक छात्र परीक्षा कक्ष में नकल कर रहा था। उसे रोका गया तो उसने भी मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसे चोटें आईं। पुलिस ने दोनों ओर से आई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
student, beaten
मामला डीडी कॉलेज नींबूवाला का है। जानकारी के मुताबिक शिवम कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी गढ़ी कैंट कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। शनिवार को कॉलेज में परीक्षाएं हो रहीं हैं। शिवम भी सुबह परीक्षा देने पहुंचा था। शिवम की मां कविता रानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जेब में गलती से मोबाइल चला गया था

4 of 6
student, beaten
मोबाइल स्विच ऑफ था, लेकिन परीक्षा केंद्र में जब शिक्षकों ने तलाशी ली तो वे आग बबूला हो गए। उन्होनें शिवम से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कॉलेज के चेयरमैन जितेंद्र यादव भी वहां पहुंच गए और उसे लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। किसी तरह शिवम वहां से जान बचाकर आया और उसने यह सारी बातें परिजनों को बताईं। वरिष्ठ उप निरीक्षक कैंट आशीष कुमार ने बताया कि कविता रानी की तहरीर पर जितेद्रं यादव, गौरव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
student, beaten
इधर, इस मामले में जितेंद्र यादव की ओर से भी तहरीर दी गई है। आरोप है कि सुबह परीक्षा के दौरान शिवम मोबाइल से नकल कर रहा था। इस पर एक शिक्षक की नजर पड़ी तो उसने शिवम के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इस पर शिवम गुस्सा हो गया और शिक्षक गौरव कुमार के साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आए अन्य शिक्षकों के साथ भी उसने अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं जितेंद्र जब वहां पहुंचे और मामले को शांत कराया तो शिवम ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद जब शिवम घर पहुंचा तो उसने अपने परिजनों को यह बात बताई होगी। इसके बाद परिजनों ने भी जान से मारने की धमकी और गाली गलौच शुरू कर दी। इस आधार पर पुलिस ने शिवम व उसके परिजनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामले में दोनों ओर से तहरीर ली गई है। इस पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कॉलेज से मांगे हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
- प्रदीप कुमार राय, एसपी सिटी 

शिवम परीक्षा केंद्र में नकल कर रहा था। उसे शिक्षकों ने रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जो चोटें शिवम को आई हैं वह खुद का बीच बचाव करने और शिक्षकों द्वारा उसे खींचकर बाहर निकालने को आई हैं। लात घूसों से नहीं पीटा गया है। 
- जितेंद्र यादव, चेयरमैन डीडी कॉलेज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें