देहरादून की तहसील चौक पर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की इमारत रविवार (28 जून) देर रात आई बारिश और आंधी से धंस गई। जिससे भवन के ऊपरी मंजिल में गहरी दरारें आ गई। मकान में दरारें आते ही पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया और परिवार जान बचाने को बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, तेज आंधी से झुक गई चार मंजिला इमारत
2 of 5
हालांकि कहीं और रहने की व्यवस्था न होने से बिल्डिंग में रह रहे दो परिवार वहीं रहने को मजबूर है। रविवार रात को हुई बारिश तहसील चौक पर सब्जी मंडी से पहले स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के लिए खतरा बनकर आई। रात दो बजे के करीब चार मंजिला इमारत एक ओर झुक गई। बिल्डिंग के सबसे निचले तक पर पंजाब एंड सिंध बैंक है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, तेज आंधी से झुक गई चार मंजिला इमारत
3 of 5
जबकि ऊपर की दो मंजिल में यशपाल चावला और ललित नीर चंदानी का परिवार किराये पर रहता है। दोनों परिवारों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ही बैंक प्रबंधन ने बैंक को कहीं और शिफ्ट कर दिया और बैंक के स्थान पर एक हाल का निर्माण करने लगे। इसके लिए सभी खंभे हटा दिए गए। जिससे पूरी इमारत कमजोर हो गई और अब कभी भी ध्वस्त हो सकती है।
तस्वीरों में देखें, तेज आंधी से झुक गई चार मंजिला इमारत
4 of 5
वहीं जिला प्रशासन और नगर निगम को सूचना देने के बावजूद, उनके तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि दोनों परिवार दहशत में रह रहे हैं। उधर, मेयर विनोद चमोली का कहना है कि विस्थापन हो या मकान को जबरन खाली कराने की जिम्मेदारी, ये अधिकार जिला प्रशासन के पास होता है।
तस्वीरों में देखें, तेज आंधी से झुक गई चार मंजिला इमारत
5 of 5
मेयर विनोद चमोली ने बताया, निगम ने अभी एक माह पूर्व ही जिला प्रशासन को शहर की 24 गिरासू भवनों की सूची दी है। इन सभी गिरासू भवनों में रह रहे परिवारों को अगर जल्द ही सुरक्षित स्थानों में विस्थापित नहीं किया तो अप्रिय स्थिति आ सकती है।