फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीकृत हड़ताल के चलते मचा हाहाकार, कई जगह आई मारपीट की नौबत, बुलानी पड़ी पुलिस, तस्वीरें...

Thu, 10 Jan 2019 10:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
strike - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में राष्ट्रीकृत हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। यहां बैंक, डाकघर, बीमा कर्मी, बिजली विभाग सहिम, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंकों में तो प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी और ग्राहकों की भी हाथापाई भी हो गई।
विज्ञापन

2 of 10
strike
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते देहरादून का राजपुर रोड स्थित पोस्ट ऑफिस खाली पड़ा रहा।
 
विज्ञापन

3 of 10
strike
राजधानी देहरादून में उत्तराखंड बैंक इंप्लॉइज यूनियन के कर्मियों ने रैली निकाकर विरोध जताया। यहां आयकर ऑफिस के सामने आयकर कर्मचारी समूह ग के सदस्यों ने धरना दिया। 
 

4 of 10
strike
गांधी पार्क के सामने उत्तराखंड क्रांतिदल के सदस्यों ने सरकार द्वारा समूह ग हेतु शीघ्र अध्यादेश लाने की मांग के साथ धरना दिया।
विज्ञापन

5 of 10
strike
ऋषिकेश में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि बैंक बंद करने की सूचना क्यों नहीं दी। इस बात को लेकर झगड़े की नौबत आ गई। कई जगहों से ग्राहकों संग झड़प की सूचना भी मिली।
 
विज्ञापन

6 of 10
strike
यहां पंजाब नेशनल बैंक वीरभद्र शाखा में काम नहीं हुआ। यहां पहुंचे ग्राहकों ने कहा कि बैंक बंद करने का नोटिस क्यों नहीं चस्पा किया गया। बात इतनी बढ़ी की पुलिस बुलाने की नौबत आन पड़ी। ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

7 of 10
strike
वहीं रुद्रपुर में राष्ट्रीकृत बैंक, बीमा कर्मी हड़ताल में रहे। सिडकुल में हड़ताल का असर नहीं दिखाई दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।
 

8 of 10
strike
हल्द्वानी स्थित बुद्धापार्क में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आहूत राष्ट्रीय हड़ताल में आशा कार्यकर्ताओं, बैंक कर्मियों, बीमा कर्मियों व अन्य समूहों का समर्थन मिला। हल्द्वानी प्रधान डाकघर में दो दिवसीय हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी।


 

9 of 10
strike
नई टिहरी में स्टेट बैंक और उसके सहयोगी बैंक को छोड़कर अधिकांश बैंक, एलआईसी और अन्य बीमा कार्यालय के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर हैं।

 
विज्ञापन

10 of 10
strike
रुद्रप्रयाग में पंजाब नेशनल बैक बंद हैं। कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ग्रामीण बैंकों में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। कर्णप्रयाग के उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में कामकाज ठप है। पौड़ी में भी हड़ताल का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें