मीडिया को देखते ही नारी निकेतन से चलने लगे पत्थर, तस्वीरें
Sat, 21 Nov 2015 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
देहरादून नारी निकेतन में संवासिनी से दुराचार और गर्भपात के खुलासे के बाद शुक्रवार को नारी निकेतन हंगामे का केंद्र बना रहा। देखें तस्वीरें...
मीडिया को देखते ही नारी निकेतन से चलने लगे पत्थर, तस्वीरें
शुक्रवार को गई अपर जिलाधिकारी झरना कमठान की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय टीम की मौजूदगी में संवासिनियों ने जमकर हंगामा किया।
मीडिया को देखते ही नारी निकेतन से चलने लगे पत्थर, तस्वीरें
यही नहीं संवासिनियों ने जैसे ही बाहर मीडिया कर्मियों को देखा अंदर से पत्थर बरसाने लगीं। यही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों से भी बदसलूकी की।
मीडिया को देखते ही नारी निकेतन से चलने लगे पत्थर, तस्वीरें
पत्थरबाजी में एक मीडियाकर्मी का हाथ जख्मी होने के साथ कार का शीशा पर चटक गया। इस अप्रत्याशित घटना से अफरातफरी के बाद कुछ देर तक यातायात अवरुद्ध रहा।
मीडिया को देखते ही नारी निकेतन से चलने लगे पत्थर, तस्वीरें
शाम तक हंगामा चलने के कारण परिसर में महिला पीएसी तैनात कर दी गई। हालांकि, पत्थरबाजी के संबंध में पुलिस किसी तरह की तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
मीडिया को देखते ही नारी निकेतन से चलने लगे पत्थर, तस्वीरें
वहीं नारी निकेतन में यौन शोषण की खबर अमर उजाला में छपने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।