उत्तराखंड के कोटद्वार में एक युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग कर एक स्मार्टफोन मंगवाया। लेकिन जब उसकी डिलीवरी हुई तो डिब्बा खोलते ही युवक के होश उड़ गए। डिब्बे के अंदर देखते ही युवक ने पुलिस से इसकी शिकायत की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोटद्वार के भाबर में एक युवक के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित युवक की ओर से कलालघाटी चौकी पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-40 जशोधरपुर के अंतर्गत लूथापुर निवासी नरेंद्र राणा पुत्र भीम सिंह राणा ने बताया कि उसने 20 अगस्त को एक ऑनलाइन वेबसाइट से ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए 9,999 रुपये का एक स्मार्टफोन ऑर्डर किया था।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस फोन के लिए युवक ने कंपनी को ऑनलाइन पेमेंट भी कर दी थी। सोमवार को डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर पहुंचा। पार्सल खोलने पर युवक के होश उड़ गए। मोबाइल फोन की जगह डिब्बे में पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे।
मामले में पीड़ित युवक ने कलालघाटी पुलिस चौकी में शिकायत की है। पुलिस ने युवक को साइट के कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है।