फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते घर दिलाने के लिए सरकार ने निकाला नया फार्मूला, जानिए

Mon, 15 May 2017 02:21 PM IST
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Demo pic
प्राइवेट बिल्डरों के सामने राज्य सरकार जल्द ही एक फार्मूला पेश करने जा रही है। फार्मूले की भावना लोगों को सस्ता घर मुहैया कराने से जुड़ी है। सरकार एक पेशकश करने जा रही है। इसमें वह प्राइवेट बिल्डरों को ऑफर करेगी कि वह अपने प्रोजेक्टों में सस्ते घरों का कोटा बढ़ाए।
विज्ञापन

2 of 6
trivendra singh rawat
बदले में उसे राज्य सरकार से दो तरह के फायदे मिलेंगे। एक, लैंडयूज चेंज करते हुए उससे संबंधित फीस में ज्यादा से ज्यादा छूट दी जाएगी। ये फीस पूरी तरह से माफ भी की जा सकती है। दो, राज्य सरकार प्राइवेट बिल्डर के प्रोजेक्ट पर अपनी मुहर लगाकर भरोसे की गारंटी भी लेगी।
विज्ञापन

3 of 6
dream home
इस तरह की व्यवस्था महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे प्रदेशों में है। सरकार इन राज्यों की इस तरह की पालिसी को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है। मामला जल्द ही कैबिनेट में आ सकता है।

4 of 6
Demo pic
ये है राज्य सरकार की योजना
-प्राइवेट प्रोजेक्ट के साथ ये अनिवार्य शर्त वर्तमान में भी लागू है कि उसमें 35 प्रतिशत घर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लिए तैयार किए जाएंगे। सरकार की योजना ये है कि प्राइवेट बिल्डर इस बात के लिए तैयार हों, कि सस्ते घरों का कोटा 35 फीसदी से बढ़कर 50 या फिर 60 फीसदी तक पहुंच जाए। इसके बदले में लैंडयूज से संबंधित फीस पर उसे अधिकतम छूट दी जाएगी। ये छूट 50 से 80 फीसदी या फिर सौ फीसदी तक भी हो सकती है। सरकार चाहती है कि पांच लाख रुपये तक में लोगों को अपना घर मुहैया हो जाए।
विज्ञापन

5 of 6
त्रिवेंद्र सिंह रावत
सरकार ने ये महसूस किया है कि प्राइवेट बिल्डरों पर लोगों का एतबार काफी कम है। पूर्व में धोखाधड़ी, जालसाजी के कई मामले सामने आने के बाद पब्लिक और प्राइवेट बिल्डरों के बीच भरोसे का रिश्ता बहुत कमजोर हुआ है। प्राइवेट प्रोजेक्ट के साथ सरकार का ज्वाइंट वेंचर होगा, जिसमें वह खुद कुछ खर्च नहीं करेगी, लेकिन गारंटी पूरी तरह से लेगी। इससे लोगों को भी फायदा होगा और प्राइवेट बिल्डर की भरोसे से जुड़ी दिक्कत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदन कौशिक - फोटो : file photo
आवास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि हमारी मंशा लोगों को सस्ता घर उपलब्ध कराने की है। इसके लिए हम प्राइवेट बिल्डरों से हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। वह सस्ता घर बनाकर पब्लिक को दें और बदले में हमसे छूट भी पाएं। साथ ही भरोसे की गारंटी भी। कई राज्यों में ऐसा है। हम भी ऐसा करने जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले को कैबिनेट में लेकर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें