फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने अपने ग्राहकों के लिए शुरु किया एक नया एकाउंट, इसमें आपको मिलेगा बहुत कुछ खास

Thu, 07 Sep 2017 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
sbi
देश  के सबसे बड़े बैंकों में शुमार स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के ल‌िए एक नया एकाउंट शुरु क‌िया है। इस एकाउंट में आपको बहुत कुछ खास म‌िलेगा। जान‌िए क्या...
विज्ञापन

2 of 5
bank holiday
इस नए अकाउंट के तहत अकाउंट होल्डर्स को तमाम तरह की वैसी सुविधाएं मिल रही हैं जिस तरह की सुविधाएं अन्य सेविंग अकाउंट पर है। इस खाते की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके लिए किसी तरह का मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बैंक अध‌िकारियों के मुताब‌िक, इस खाते पर भी सालाना उतना ही ब्याज दिया जाता है जितना स्टेट बैंक के दूसरे बचत खातों पर मिलता है। एसबीआई के बीएसबीडी एकाउंट को भी अन्य खातों की तरह आसानी से खोला जा सकता है।

4 of 5
एसबीआई - फोटो : Pintrest
बता दें क‌ि, अन्य खातों की तरह इस खाते के लिए भी केवायसी नियम जरूरी हैं। यह खाता सिंगल या ज्वाइंट खोला जा सकता है और स्टेट बैंक की देश में मौजूद सभी शाखाओं में इसे खोलने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
internet banking
इस खाते पर भी दूसरे खातों की तरह रूपे डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा दी दी जाएंगी। सबसे बड़ी बात यह है क‌ि इस खाते को  खोलना है तो ग्राहक का एसबीआई में कोई दूसरा खाता नहीं होना चाह‌िए। अगर है भी तो यह चार हफ्तों में बंद करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें