फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बैंक ने देशभर में बदल दिए अपने खास नियम, ध्यान नहीं दिया तो होंगे परेशान

Wed, 31 Jan 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बैंक ने देश भर में स्थित अपनी शाखाओं में कई खास नियम बदल दिए हैं। अगर अभी तक आपने इन पर ध्यान नहीं दिया है तो मुश्किल से बचने के लिए ये खबर पढ़ें...

 
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
जानकारी के मुताबिक, एसबीआई अपने ग्राहकों को बचत खातों में न्यूनतम राशि रखने की सीमा को कम कर सकता है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। देहरादून के बैंक अ​​फसर ने बताया कि अगर ऐसा होता है तो ये ग्राहकों के लिए नए साल की दूसरी सौगात होगी। इस पर विचार किया जा रहा है। लेकिन यह कब लागू होगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 6
क्राइम - फोटो : amar ujala
वर्तमान समय में एसबीआई अपने ग्राहकों से उनके सेविंग अकाउंट में एक निश्चित मिनिमम बैलेंस न रखने पर शुल्क वसूल रहा है। बता दें कि, मेट्रो शहरों के लिए अपने खाते में 3000 रुपए का न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य है। वहीं सेमी अर्बन (अर्ध शहरी क्षेत्रों) इलाकों के लिए यह राशि 2,000 रुपए और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इसकी राशि 1000 रुपए निर्धारित है।

 

4 of 6
cheque book
वहीं एसबीआई ने बैंक की पांच सहायत बैंकों की शाखाओं की चैकबुक को एक जनवरी से बंद कर दिया है। स्टेट बैंक में विलय हुए पांच बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ पटियाला', स्टेट बैंक ऑप बीकानेर एडं जयपुर, स्टेट बैंक ऑप त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, और भारतीय महिला बैंक की चैकबुक अब नहीं चलेगी। इसके अलावा डेबिट कार्ड के साथ ही छोटी बचत योजनाओं, उर्वरक सब्सिडी के साथ ही कुछ और बदलाव होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic
नए साल से डेबिट कार्ड से दो हजार की खरीददारी पर कोई फीस नहीं लगेगी। 1 जनवरी से जब भी आप 2000 रुपये तक का सामान खरीदेंगे, तो आपको किसी भी तरह का एमडीआर चार्ज नहीं देना होगा। इसलिए सामान खरीदते समय जरूर ध्यान रखें कि कोई आप से अवैध वसूली तो नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aadhaar
बैंक नए साल में नेत्रहीनों, दिव्यांगों और उम्र दराजों को बैंकिंग सेवाएं घर पर ही उपलब्ध कराएगा। इसके लिए उन्हें अपना खाता आधार से लिंक कराना होगा। बैंक अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि बैंक ने नए साल में नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें इन लोगों को चेक बुक इशू करेगा। जिसके बाद इन लोगों को बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें