अमुमन बैंक अपने यहां बैंक खातों में अगर मिनिमन बैलेंस न हो तो उस पर मोटा चार्ज वसूलते हैं। लेकिन एसबीआई में कुछ खाते ऐसे भी हैं जिसमें आपको मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sbi
इन खातों पर दी जाने वाली सुविधा में आप अपने खाते की राशि में से कितनी भी राशि निकालकर खर्च कर सकते हैं, और इस बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती कि न्यूनतम बैलेंस बचा है या नहीं।
विज्ञापन
3 of 6
bank holiday
एसबीआई नेहरु कॉलोनी ब्रांच के चीफ मैनेजर ए के गुप्ता के मुताबिक एसबीआई में इस तरह के चार खाते हैं। इसमें पहला खाता प्रधानमंत्री जन-धन खाता है। यह केंद्र सरकार की योजना के तहत है। इसलिए इसमें कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की बाध्यता नहीं होती है। इस खाते की खासियत यह है कि इसमें खाता धारकों को 1 लाख रुपए का दुर्घटमा बीमा कवर भी मिलता है।
4 of 6
bank robbery
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा, एसबीआई के स्मॉल बचत बैंक खाता है। इसमे आप अधिकतम 50 हजार रुपए रख सकते हैं। इस खाते पर कोई भी वार्षिक मेन्टेनेन्स शुल्क भी नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा है बेसिक सेविंग्स बैंक एकाउंट। इस खाते से भी आप न्यूनतम बैलेंस के झंझट से बच सकते हैं। इसमें मिनिमम बैलेंस रखने की सीमा निर्धारित नहीं है। लेकिन इसका एक नुकसान भी है। अगर आप एसबीआई में ही दूसरा खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको यह खाता बंद करना होगा।
एसबीआई में चौथा खाता कॉरपोरेट सैलरी एकाउंट भी है। इस खाते में कर्मचारी तथा नियोक्ता को कई प्रकार के फायदे दिए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक इस तरह खाताधारक कर्मचारियों को बैंक की अन्य सुविधाओं के साथ-साथ इंटरनेट बैंकिंग तथा मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मुफ्त मिलती है।