नाभा जेल से आतंकवादियों के फरार होने के बाद उत्तराखंड से लगी भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर पहरेदारी कर रही देश की इन बेटियों को देखकर आपका सीना भी गौरवांवित होगा।
विज्ञापन
2 of 6
आतंकी
- फोटो : demo pic
पंजाब की नाभा जेल से फरार कैदियों के नेपाल भागने और नेपाल के रास्ते पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की आशंका में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही बार्डर पर तैनात एसएसबी ने कांबिंग तेज कर दी है। ये बेटियां देश सेवा में मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
3 of 6
एसएसबी सतर्क
- फोटो : अमर उजाला
मां पूर्णागिरि धाम की तलहटी से बनबसा बार्डर तक चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को एसएसबी की 57 बटालियन की सी कंपनी के कांबिंग दल ने इंस्पेक्टर रामराज गुर्जर के नेतृत्व में बूम से लेकर टनकपुर बैराज तक के बार्डर में सघन कांबिंग की। उन्होंने बार्डर क्षेत्र में बसे लोगों को भी आतंकियों की घुसपैठ की आशंका की जानकारी देते हुए सजग रहने को कहा।
4 of 6
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान
- फोटो : AmarUjala
वहीं, एसएसबी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि दो दिन पूर्व पंजाब के नाभा जेल से खतरनाक कैदियों के फरार होने के बाद एसएसबी को और अधिक चौकस रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
army
एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी की प्रभारी कमांडर महिला एसआई पूनम सुरीन ने बताया कि नेपाल सीमा, सीमा स्थित जंगली मार्ग और चोर रास्तों पर एसएसबी की पैनी नजर है। नुषपुल स्थित डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एएसआई आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि बंगाली कालोनी, गढ़ीगोठ धनुषपुल स्थित बीओपी के जवान चौबीसों घंटे सीमा पर नजर रख रहे हैं।
भारत-नेपाल सुरक्षा बलों ने की संयुक्त पेट्रोलिंग
- फोटो : अमर उजाला
सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि एसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस को बनबसा से लगी ऊधम सिंह नगर जिले की सीमा, क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर स्थित किलपुरा और शारदा रेंज के जंगलों पर नजर रखने को कहा गया है।