फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha bandhan 2018: भाई को बुरी नजर से बचाएंगी ये स्पेशल राखियां, बाजार में बढ़ी डिमांड

Sat, 25 Aug 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
rakhi dehradun
रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजार राखियों से सजने लगे हैं। विभिन्न राखियों के साथ ही इस बार खास राखियां बहनों को खूब पसंद आ रही है। भाइयों को नजर से बचाने के लिए ऐसी ही राखी बाजार में मिल रही है। शहर में रक्षासूत्र के साथ रोली चावल रखने के लिए फैंसी पर्स पाउच और गिफ्ट की खरीददारी शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
rakhi dehradun
सौ से दो सौ रुपये में मिलने वाली राखी रेशम के  धागे में पिरोयी हुई है। राखी को नीले कार्ड में सजाया गया है। जिस पर भाइयों के लिए एक कोटेशन भी लिखा है। रंगीन कागजों पर गोल्ड अक्षरों में खिला हुआ बहन भाई के प्यार का संदेश देता कार्ड 50 से सौ रुपये में अधिक पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
rakhi dehradun
राखी विक्रेता ने बताया कि बहनें कार्ड खरीद रही हैं। जिनके भाई शहर से दूर रहते हैं, उन्हें ये कार्ड बहुत पसंद आ रहे है। भाई के साथ भाभी के लिए राखी की भी डिमांड है।  वहीं सेंट वाली राखी भी डिमांड में है। इस राखी को बांधने के बाद पूरे दिन खुशबू महकती रहेगी।
 

4 of 5
rakhi dehradun
बाजार में गिफ्ट फॉर ब्रदर और गिफ्ट फॉर सिस्टर टैग किए हुए गिफ्ट पैकेज नई वैरायटी में उपलब्ध हैं। कीमत भी लोगों की जेब और बजट को देखते हुए रखी गई है। इस पैकेज में पर्स, चॉकलेट, ज्वेलरी आदि शामिल है। वहीं चांदी की धागे वाली राखियों पर भी ब्रो, ब्रदर के साथ ही कई तह के कोट लिखी राखियां बाजार में उपलब्ध हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi dehradun
राखियों की रेंज

लूंबा राखी, 30-40
गोल्ड प्लेटेड राखी- 50- 600
सिल्वर प्लेटेड राखी - 50- 600
राखी कार्ड - 50- 300
चांदी की राखियां - 400 -600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें