शदर पूर्णिमा पर अगर इन विधियों से धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी का पूजन किया जाए तो घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
2 of 5
goddess laxmi
शरद पूर्णिमा (कोजागरी पूर्णिमा) में मां लक्ष्मी, कुबेर और चंद्र देव की सही विधि से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाएं दिखाकर अमृत बरसाता है। चंद्रमा की किरणों से जीवन में खुशियां आती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सुपरमून
- फोटो : amar ujala
शरद पूर्णिमा पर चंद्र देव को खुश करने के लिए 'वहींदधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम । नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं...मंत्र का जाप करने पर जीवन में खुशियां बरसेंगी। इस रात चंद्र देव की किरणों में बैठने से स्वास्थ्य लाभ होता है।
4 of 5
देवी लक्ष्मी
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को मनाने के लिए 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः...मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे माता की विशेष कृपा मिलती है।
माना जाता है कि लक्ष्मी जी की पूजा के साथ कुबेर भगवान की भी पूजा करना जरूरी है। शरद पूर्णिमा में कुबेर की पूजा में 'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा...मंत्र का जाप करना शुभ होता है।