mahesh babu
बताया गया कि दो दिन बाद एफआरआई के ऑउटडोर में गीतों के दृश्य फिल्माएं जाएंगे। एफआरआई में शूट की जा रही साउथ फिल्म के चौथे दिन सोमवार को महेश बाबू के प्यार की केमिस्ट्री के दृश्य फिल्माए गए। कैफेटेरिया में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर रहे महेश बाबू ने अचानक फिल्म की लीड अभिनेत्री पूजा हेगडे़ को एक झलक देखा तो, दोस्तों को छोड़ पूजा के पास चले गए।