पुलिस बल मौजूद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार में हर की पैड़ी के चारों ओर सभी घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ हैं। इसके अलावा नाई सोता घाट, सुभाष घाट, गऊघाट, कुशा घाट, हरिद्वार में बिरला घाट, अलकनंदा घाट, ओम पुल घाट,डाम कोठी घाट, कनखल में बैरागी कैंप घाट, महानंद मिशन घाट, नया घाट, तिल भांडेश्वर महादेव घा, तप स्थान तीजीपातशाही गुरु अमर दास घाट, सतीघाट, राजघाट, दक्षेश्वर महादेव मंदिर घाट, शीतला माता घाट,उत्तरी हरिद्वार में सप्त ऋषि आश्रम घाट, परमार्थ आश्रम घाट, भारत माता मंदिर घाट,अग्रसेन घाट सहित विभिन्न घाटों में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पवित्र पुण्य गंगा में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। लोग दान पुण्य कर रहे हैं।