सुबह के समय कड़ाके की ठंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा हरकी पैड़ी, मालवीय, नाईसोता, सुभाष, बिरला, प्रेमनगर और गोविंद पुरी घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। दोपहर के समय सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की खूब चहल पहल थी। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। तीन टीमें जल पुलिस की तैनात रही। सुरक्षा की दृष्टि से वॉच टॉवर से पुलिस निगरानी कर रही थी।